शिमला
पंजाब में सरकार बनाने वाली आम आदमी पार्टी अब हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव पर नजर गड़ाए हुए हैं। इस सूबे में अब तक कांग्रेस और भाजपा ही मुख्य दल रहे हैं, लेकिन आम आदमी पार्टी की कोशिश इस राज्य में तीसरे दल के तौर पर उभरने की है। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी ने हिमाचल प्रदेश की सभी 68 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी शुरू कर दी है। आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता और दिल्ली के हेल्थ मिनिस्टर सत्येंद्र जैन ने पिछले दिनों इसका ऐलान किया था। इसी कड़ी में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान साथ मिलकर मंडी में 6 अप्रैल को रोड शो के लिए आने वाले हैं।