Monday, September 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मेडिकल कॉलेज; 5वीं मंजिल की छत लगी, इसी साल क्लासेज की तैयारी

सीमा सन्देश न्यूज
श्रीगंगानगर।
जिला अस्पताल परिसर स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज के सभी विभागों के भवनों का निर्माण कार्य जोरों पर चल रहा है। कॉलेज के भवन का निर्माण कार्य पूरा हो गया है, जिसका फर्श और पलस्तर किया जा रहा है। इस भवन को अप्रैल तक तैयार करने प्रयास किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार सरकारी मेडिकल कॉलेज भवन की 5वीं मंजिल की छत लगाने का कार्य पूरा हो गया है। फर्श और पलस्तर का करीब 40 प्रतिशत कार्य हो चुका है। काम को निर्धारित समय पर पूरा करने के लिए रात की शिफ्ट में भी कुछ कार्य किए जा रहे हैं।
कॉलेज भवन का निर्माण करने वाली एंजेसी के इंजीनियर नीरज गर्ग ने बताया कि एक माह में भवन को तैयार करने का प्रयास है।