Monday, May 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बंगाल में चरमरा गई है कानून व्यवस्था, लगे राष्ट्रपति शासन; बीरभूम हिंसा पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन का रामनाथ कोविंद को पत्र

नई दिल्ली

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में हुई हिंसा के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र लिखकर राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। चौधरी ने बंगाल में बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति और पिछले एक महीने में 26 राजनीतिक हत्याओं का हवाला देते हुए राष्ट्रपति से बीरभूम में भारतीय संविधान के अनुच्छेद 355 को लागू करने का आग्रह किया।