Sunday, September 6निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जज कलाम पाशा ने बंद करवा दिया नीना प्रसाद का मोहिनीअट्टम नृत्य, वकीलों ने कोर्ट में गाना गाकर किया विरोध

तिरुवंतपुरम

केरल के पलक्कड़ में जिला अदालत में बुधवार को विरोध का एक अलग तरीका देखने को मिला। जिला जज कलाम पाशा के मोहिनीअट्टम की प्रसिद्ध नृत्यांगना नीना प्रसाद का कार्यक्रम बंद क्या करवाया, नाराज वकीलों ने इसका विरोध अदालत परिसर में गाना गाकर किया। जज ने ध्वनि प्रदूषण होने की बात कहकर शो रुकवा दिया था।