जयपुर
राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने दावा किया है कि उन्होंने सीएम गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को जोधपुर से लोकसभा चुनाव का कांग्रेस का टिकट दिलाने के लिए सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी से बात की थी। इशारों में पायलट ने सीएम गहलोत को जवाब दे दिया है। उल्लेखनीय है कि 10 मार्च 2022 को सीएम गहलोत ने कि दावा किया था कि सचिन पायलट ने केंद्र में मंत्री बनाने के लिए मदद मांगी थी। यूपीए 2 सरकार में मंत्री बनाने की सिफारिश की थी। उन्हीं की सिफारिश पर पायलट मनमोहन सिंह सरकार में मंत्री बने थे। पायलट के बयान को सीएम गहलोत को जवाब देने के तौर पर देखा जा रहा है।