Monday, May 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

राजस्थान की राजनीति: अमेरिका में इलाज कराने गए थे शेखावत, पीछे से हो गई थी तख्तापलट की तैयारी

जयपुर

राजस्थान की सियासत में भैरोसिंह शेखावत से लेकर हरदेव जोशी को गुटबाजी का सामना करना पड़ा है।प्रदेश में सीएम गहलोत और सचिन पालयट की बीच जारी अदावत जगजाहिर है। राजस्थान में 1996 में शेखावत सरकार के तख्तापलट के प्रयास किए गए थे। शेखावत अमेरिका में दिल का इलाज कराने के लिए गए थे। पीछे से बगावत हो गई। जनता दल के टिकट पर चुनाव जीते भंवरलाल शर्मा ने तख्तापलट के प्रयास किए थे। शर्मा ने राज्यमंत्री शशि दत्ता के साथ सरकार गिराने की तैयारी कर ली थी, लेकिन राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस में ही सरकार गिराने का विरोध हो गया था। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और गुजरात के राज्यपाल रहे स्वर्गीय पंडित नवलकिशोर शर्मा के मास्टर स्ट्रोक से शेखावत सरकार गिरने से बच गई।