Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने की गुजरात मॉडल की तारीफ, बोले- इसे कहीं भी कर सकते हैं लागू

नई दिल्ली

गुजरात के विकास मॉडल की तारीफ करते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि इसे देश के किसी भी हिस्से में लागू किया जा सकता है। गुरुवार को विधानसभा में अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि राज्य के लोगों ने सूबे के विकास में अहम योगदान दिया है। इसके अलावा इसी राज्य से निकले सरदार पटेल और महात्मा गांधी ने पूरे देश को विकास के लिए प्रेरित किया। राष्ट्रपति ने कहा कि बीते कुछ सालों में जिस तरह से गुजरात मॉडल पर काम हुआ है, उससे ऐसा लगता है कि इसे देश के किसी भी हिस्से और किसी भी राज्य में लागू किया जा सकता है। राज्य की विधानसभा में यह किसी भी राष्ट्रपति का पहला संबोधन था।