मुंबई
बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan), यामी गौतम (Yami Gautam) और निम्रत कौर (Nimrat Kaur) की फिल्म दसवीं का ट्रेलर (Dasvi Official Trailer) हाल ही में रिलीज हुआ। ट्रेलर को सोशल मीडिया पर मिक्स रिस्पॉन्स मिला, कुछ फैन्स जहां फिल्म के लिए काफी एक्साइटिड दिखे तो वहीं कुछ ने कहा कि ट्रेलर में ही सब कुछ दिखा दिया गया है, फिल्म में क्या बचा अब देखने को। इस ट्रेलर के रिलीज होने के बाद दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) भी चर्चा में आ गई, जो इस फिल्म में भी नहीं हैं। क्या है वजह, हम आपको बताते हैं।
क्यों चर्चा में आईं दीपिका
दरअसल फिल्म के ट्रेलर के अंत में अभिषेक बच्चन के किरदार के साथ एक शख्स एक्टिव पैसिव वॉइस की प्रैक्टिस कर रहा होता है। एक्टिव को पैसिव करने के सवाल में अभिषेक से पूछा जाता है- रणवीर लव्स दीपिका (दीपिका को रणवीर प्यार करता है), जिस पर अभिषेक जवाब देते हैं- एवरीबडी लव्स दीपिका (दीपिका को हर कोई प्यार करता है)। दीपिका के फैन्स को ट्रेलर का ये हिस्सा खूब पसंद आया और दीपिका भी चर्चा में आ गईं।