Wednesday, May 13निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

PAK vs AUS: शाहीन अफरीदी की गेंद पर डेविड वॉर्नर क्लीन बोल्ड, दोनों ने पेश की खेलभावना की अनूठी मिसाल

नई दिल्ली

ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर की लोकप्रियता सिर्फ ऑस्ट्रेलिया तक सीमित नहीं है, भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट फैन्स के बीच भी वह काफी फेमस हैं और उसके कारण भी हैं। वॉर्नर ऑन फील्ड और ऑफ फील्ड अपने बर्ताव के चलते काफी चर्चा में रहते हैं। पाकिस्तान दौरे पर टेस्ट सीरीज के दौरान वॉर्नर कभी मैदान पर भांगड़ा करते दिखे हैं, तो कभी शाहीन शाह अफरीदी के साथ मजे लेते हुए। लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम पर खेले जा रहे सीरीज के निर्णायक टेस्ट मैच के चौथे दिन जब शाहीन ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया, तो वॉर्नर ने जो कुछ किया उसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है।