नई दिल्ली
पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला खेला जा रहा है। मैच के चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में चायकाल तक 2 विकेट खोकर 202 रन बना लिए हैं और उसने 325 रन की लीड हासिल करते हुए मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। इस बीच दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के स्टार सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने इस सीरीज में अपना दूसरा शतक लगाया है। ये उनका टेस्ट करियर का 12वां शतक है। उन्होंने 169 गेंदें खेलते हुए 8 चौके की मदद से अपना शतक पूरा किया।
उस्मान ख्वाजा 2017 में स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर के बाद एक कैलेंडर वर्ष में चार टेस्ट 100 बनाने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई हैं। उस्मान ख्वाजा ने इससे पहले एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट की दोनों पारियों में शतक जड़ा था।