श्रीगंगानगर(सीमा सन्देश)। अपना घर आश्रम के सचिव जगीर फरमा ने बताया कि भागीरथ वर्मा की सूचना पर लावारिस स्थिति में मिले संतोष कुमार गुप्ता को 15 एमएल से लााकर अपना घर आश्रम पठानवाला में भर्ती किया गया। उपचार के दौरान भागीरथ वर्मा तथा सुभाष गोयल ने उनके घर-परिवार के बारे में पूछा। गुप्ता ने अपना पता बताया तो वहां के नजदीकी थाना बाधराय से सम्पर्क किया गया। प्रभुजी के बेटे ने बताया कि उसके पिताजी लगभग दो वर्ष से लापता हैं। इसके बाद परिजन उन्हें लेने पठानवाला पहुंचे। उन्होंने आश्रम स्टाफ का आभार जताया। इस मौके पर आश्रम अध्यक्ष राजेश जैन तथा पदाधिकारी व सदस्यों उपस्थित थे।