रीको क्षेत्र स्थित केमिकल फैक्ट्री में आग लगने की सूचना से मचा हड़कम्प
by seemasandesh
आतंरिक सुरक्षा योजना के पूर्वाभ्यास के तहत किया गया मॉक ड्रिल हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन के रीको क्षेत्र स्थित केमिकल फैक्ट्री में आग लगने की सूचना से प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कम्प मच गया। आनन-फानन में जिला स्तरीय अधिकारी लवाजमे के साथ मौके पर पहुंचे तो पता चला कि यह मॉक ड्रिल है तो सभी ने राहत की सांस ली। प्रशासनिक सिस्टम कितना सचेत है यह जानने के लिए आपदा प्रबंधन की ओर से यह मॉक ड्रिल की गई। जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर 1 बजे कंट्रोल रूम के जरिए प्रशासन व पुलिस अधिकारियों के पास सूचना पहुंची कि जंक्शन में रीको इलाके में स्थित शिवम फैक्ट्री में आग लग गई है।