Wednesday, May 13निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पीएम नरेंद्र मोदी 1 अप्रैल को बच्चों के साथ करेंगे परीक्षा पे चर्चा

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5वें परीक्षा पे चर्चा (Pariksha Pe Charcha) कार्यक्रम के तहत 1 अप्रैल को बच्चों के साथ सीधा संवाद करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर साल बच्चों के साथ परीक्षा से पहले बात करते हैं। इस दौरान पीएम बच्चों से परीक्षा को लेकर होने वाले तनाव के बारे में बात करते हैं। ये एक ओपन सेशन होता है जिसमें बच्चे पीएम मोदी से कोई भी सवाल कर सकते हैं जिसका पीएम मोदी जवाब देते हैं। कार्यक्रम में पीएम मोदी देशभर से आए बच्चों के माता-पिता और टीचर्स से भी बात करते हैं। शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 1 अप्रैल को परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित होगा।