Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सोने की बढ़ी चमक, चांदी ने भरी उड़ान, ज्वैलरी खरीदने वाले होंगे परेशान

नई दिल्ली

शादियों के सीजन शुरू होने से पहले सोने-चांदी के भाव में तगड़ी तेजी देखने को मिल रही है। आज यानी शुक्रवार को चांदी 1000 रुपये प्रति किलो महंगी होकर  68864 रुपये प्रति किलो की दर से खुली तो 24 कैरेट सोना 174 रुपये प्रति 10 ग्राम चढ़कर 51992 रुपये पर खुला। अब सोना अपने ऑल टाइम हाई से केवल 4134 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता है। जबकि, चांदी दो साल पहले के अपने उच्चतम रेट से 7136  रुपये प्रति किलो ही सस्ती है।