Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

RRR: एसएस राजा मौली ने पर्दे पर दिखाया रामायण का जादू, राम चरण के फैन्स हुए क्रेजी

मुंबई

एसएस राजामौली (SS Rajamouli) की फिल्म RRR रिलीज हो चुकी है और सोशल मीडिया पर इसका क्रेज दिखने लगा है। फिल्म में जूनियर एनटीआर (Jr NTR), राम चरण (Ram Charan) हैं। साथ ही आलिया भट्ट और अजय देवगन भी छोटे लेकिन अहम किरदारों में हैं। फिल्म इतिहास पर आधारित फिक्शनल स्टोरी है। सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियोज वायरल हैं जिनमें दर्शक सीटियां मारते और शोर मचाते दिख रहे हैं। इस बीच ऐसी क्लिप भी सामने आई है जिसमें फैन्स RRR में राम चरण के कैरेक्टर के रूप में ड्रेसअप होकर घूम रहे हैं। हिंदी बेल्ट में फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

फुल एंटरटेनर, मिली अच्छी शुरुआत


एसएस राजामौली का जादू एक बार फिर से दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। दमदार कास्ट, ऐक्शन, इमोशंस, देशभक्ति और डांस के साथ फिल्म फुल एंटरटेनर है। कई  क्रिटिक्स ने फिल्म को 4 और इससे ज्यादा रेटिंग दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिहार में थिएटर्स हाउसफुल हैं। मूवी में आलिया भट्ट और अजय देवगन के काम की तारीफ भी हो रही है।