Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जेल से छूटते ही बेचने लगा पोस्त, अब फरार

सीमा सन्देश न्यूज
श्रीगंगानगर।
पाकिस्तान बॉर्डर से सट्टे गांव हिंदूमलकोट इलाके में मादक पदार्थों की तस्करी लगातार सामने आ रही है। इसी कम्र में पुलिस ने फिर छापेमारी की। इस दौरान खाटलबाना गांव से एक आरोपित को 2.5 किलो पोस्त सहित पकड़ा। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
एसएचओ रामप्रताप के अनुसार गिरफ्तार आरोपित मुख्तयार सिंह (40) पुत्र सुरजीत सिंह निवासी खाटलबाना से मादक पदार्थ की खरीद फरोख्त संबंधी पूछताछ की गई। आरोपी ने उक्त पोस्त गांव 500 एलएनपी निवासी सिकंदर सिंह पुत्र मेजर सिंह से लेकर आना बताया। प्रथम दृष्टया जांच पड़ताल में पता चला कि सिकंदर सिंह पर एनडीपीएस एक्ट में एक प्रकरण पहले भी दर्ज है। जिसमें उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया था। वहां से छूटने के बाद वह फिर पोस्त बेचने लगा।
बहरहाल, पुलिस ने सिकंदर सिंह को भी इस प्रकरण में आरोपित बनाया और उसकी गिरफ्तारी का प्रयास करते हुए कई स्थानों पर छापेमारी की। वह पुलिस के हाथ नहीं आया।
प्रकरण में आगामी अनुसंधान सादुलशहर एसएचओ सतवीर मीणा के सुपुर्द किया गया है।