Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

चित्तौड़: बीमा के पैसे से उतारना चाहता था कर्ज, रची खुद की मौत की साजिश, दोस्त की हत्या कर पहनाए थे अपने कपड़े

चित्तौड़गढ़।

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के भदेसर में मिली सिर कुचली लाश के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आरोपी ने बीमा के पैसे से कर्ज उतारने के लिए खुद की मौत की साजिश रची। दोस्त की हत्या कर उसका सिर कुचल दिया और अपने कपड़े पहना दिए। लाश को हाइवे पर फेंक दिया। वह यह साबित करना चाहता था कि उसकी मौत एक्सीडेंट में हुई है ताकि वो बीमा क्लेम उठा ले। वो अपने ही जुर्म की साजिश में फंस गया। अब जेल में सलाखों के पीछे है।