जयपुर
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि यदि छत्तीसगढ़ सरकार केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय के गाइलाइंस के अनुसार कोयले की आपूर्ति नहीं करता है तो राज्य के थर्मल पावर प्लांट बंद हो जाएंगे। सीएम गहलोत ने रायपुर में छत्तीसगढ़ के सीए भूपेश बघेल से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि राजस्थान में बहुत सारे थर्मल पावर प्लांट है, जो बिना कोयले के नहीं चल सकते, इसलिए हम छत्तीसगढ़़ में है। केंद्र के दिशा-निर्देशों के तहत हमें कोयला नहीं मिलता है तो हमारे बिजली संयंत्र बंद जाएंगे। सीएम गहलोत ने आज रायपुर में कोयला संकट के समाधान के लिए छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल से मुलाकात की। ऐसा मान जा रहा है कि दोनों राज्यों के बीच गतिरोध बरकरार है। सीएम गहलोत को छत्तीसगढ़ सरकार से कोयला आपूर्ति का ठोस आश्वासन नहीं मिला है।