Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

इस खबर के बाद राॅकेट बना अडानी ग्रुप का यह शेयर, खूब हो रही खरीदारी, चार दिन में निवेशक मालामाल

नई दिल्ली

अडानी पावर के स्टाॅक (Adani power share price) में इन दिनों गजब की तेजी देखी जा रही हैं। कंपनी के शेयर शुक्रवार को कारोबार के अंतिम दिन करीबन 9 फीसदी उछलकर बंद हुआ था। 23 मार्च से ही कंपनी के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है।  यह शेयर सिर्फ चार ट्रेडिंग सेशंस में 14 पर्सेंट तक उछल गया। दरअसल, शेयरों में यह उछाल उस खबर के बाद है जिसमें कहा गया है कि अडानी पावर में छह पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनियों का विलय होना है।  

22 मार्च देर शाम एक खबर आई थी जिसमें अडानी पावर ने कहा कि उसके निदेशक मंडल ने अपनी छह पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनियों के अपने साथ विलय के लिए एक समामेलन योजना को मंजूरी दे दी है। इस खबर के बाद अडानी पावर के शेयरों (Adani power share price) में आज जबरदस्त तेजी देखने को मिली। अगले ही दिन कंपनी के 8.69% फीसदी उछलकर 134.35 रुपये पर पहुंच गए थे। जो 22 मार्च को 123.60 रुपये पर बंद हुए थे।