Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

वसुंधरा राजे ने दिल्ली में राजनाथ सिंह से की मुलाकात, पूर्व CM ने कहा- मार्गदर्शन प्राप्त हुआ

जयपुर

राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने आज दिल्ली में केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की है। राजस्थान की सियासत में राजनाथ सिंह से मुलाकात को लेकर काफी चर्चा हो रही है। वसुंधरा राजे के दिल्ली में बड़े नेताओं से मुलाकात और सक्रिय होने के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। माना जा रहा है कि वसुंधरा राजे विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी नेतृत्व पर मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने का दबाव बनाने के लिए दिल्ली की दौड़-धूप कर रही हैं। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की ट्वीट कर जानकारी दी है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा- देश के यशस्वी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलााकात हुई। इस दौरान देश-प्रदेश के अनेक मुद्दों पर चर्चा हुई तथा उनका मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।