Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

भाजपा के पन्ना प्रमुख अभियान की शुरुआत

नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान द्वारा शनिवार को पूरे प्रदेश में पन्ना प्रमुख अभियान की शुरुआत हुई है। इसी कड़ी में शनिवार को वार्ड नं. दो स्थित सामुदायिक भवन में पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक मटोरिया ने नोहर विधानसभा के नगर मंडल में बूथ संख्या 107 व 108 में इस अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर बूथ नं. 107 व 108 में जुगल सेवग, भाजपा जिला मंत्री छोटूलाल सेवग, पूनम हिसारिया, विनोद गोल्याण, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अदरिश गौरी को पन्ना प्रमुख की जिम्मेदारी सोंपी गई। नवनियुक्त पन्ना प्रमुखों को उनके नियुक्ति पत्र भी सोंपे गये। इस अवसर पर बोलते हुए अभिषेक मटोरिया ने बताया कि पूरे राजस्थान में आज पन्ना प्रमुख बनाये जा रहे हैं। यह अभियान पूरे 15 दिन तक चलेगा। इसमे वोटर लिस्ट के प्रत्येक पन्ने पर कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई जाएगी। पार्टी द्वारा प्रत्येक बूथ पर पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति का लक्ष्य हैं। इस अभियान में सभी जनप्रतिनिधि,सांसद, विधायक, संगठन के प्रदेश व जिले के पदाधिकारी आदि अपने बूथ पर पन्ना प्रमुख का दायित्व निभाएंगे। इस मौके पर नगर अध्यक्ष बसंत तिवाड़ी, महामंत्री ओमप्रकाश लालवानी, दाताराम जांगीड़, मोहनलाल डाबी, संजू सैनी, देवीलाल पारीक, हरीश शर्मा, मनीराम छिंपा, किशन जोशी, संजय बागड़ी, रामेश्वर राजोतिया, राहुल नागल, राजेंद्र सैनी, गणेश सिंह, अदरीश गोरी, विनोद गोल्याण, संतोष सेवग, सोनू सारसूत, शमशेर पठान, इन्द्र सेवग, अभय भोजक, मालचंद जोशी, सुरजीत सिंह, घनश्याम गुप्ता राकेश हिसारिया, राजेंद्र तिवाड़ी, नगर मंडल महामंत्री गजेन्द्र जोशी सहित अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे। मंच संचालन जिला महामंत्री छोटूलाल सेवग ने किया।