Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पश्चिमी राजस्थान में गर्मी की मार, येलो अलर्ट जारी,  44 डिग्री तक जा सकता है तापमान

जयपुर

राजस्थान में भीषण गर्मा को दौर जारी है। मौसम विभाग ने पश्चिमी राजस्थान को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। जालौर, बाड़मेर, बीकानेर और जैसलमेर में हीट वेव की आशंका जताई है। मौसम केन्द्र जयपुर के अधिकारियों के अनुसार तापमान 44 डिग्री तक जा सकता है। लू का असर पूर्वी राजस्थान पर ज्यादा नहीं रहेगा। पश्चिमी राजस्थान में सुर्य देव नजर तीखी रहेगी। अधिकारियों के अनुसार पश्चिमी राजस्थान तपने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 27 मार्च को बाड़मेर, जैसलमेर और नागौर जिले में कहीं-कहीं उष्ण लहर (लू) चलने की संभावना है। जबकि 28 मार्च को बीकानेर, बाड़मेर, जैसलमेर, नागौर, 29 मार्च को बीकानेर, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर और जालौर और 30 मार्च को बीकानेर, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर व जालौर जिले में लू पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

गर्म हवाएं चलने की चेतावनी 

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार शनिवार को कई जगह अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। जिनमें बाड़मेर में यह 41.8 डिग्री, डूंगरपुर में 41.3 डिग्री, जालोर में 41.1 डिग्री, फलोदी में 40.8 डिग्री, सिरोही में 40.3 डिग्री एवं बीकानेर में 40.0 डिग्री सेल्सियस रहा। इस बीच मौसम विभाग ने रविवार को राज्य के बाड़मेर, जैसलमेर व जालोर जिलों में कहीं-कहीं गर्म हवाएं चलने की चेतावनी दी है।