Wednesday, September 2निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मीरा राजपूत ने ग्लैमरस आउटफिट में किया रैम्प वॉक, शाहिद कपूर का ऐसा था रिएक्शन

मुंबई

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत बी-टाउन के मोस्ट पॉपुलर कपल में से हैं। भले ही मीरा शोबिज इंडस्ट्री से नहीं हैं लेकिन उनकी लोकप्रियता किसी भी सेलिब्रिटी से कम नहीं है। वह हमेशा किसी ना किसी वजह से लाइमलाइट में रहती हैं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वालीं मीरा राजपूत अपनी फिटनेस और फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। दिल्ली में FDCI और लक्मे फैशन वीक द्वारा एक फैशन वीक का आयोजन किया गया। इस दौरान कई बड़ी हस्तियां रैम्प वॉक करती नजर आईं। इवेंट के तीसरे दिन मीरा राजपूत डिजाइनर आयशा राव के लेटेस्ट कलेक्शन की शो स्टॉपर बनीं। अब शाहिद कपूर ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है।

पत्नी के लिए चीयरलीडर बने शाहिद


पत्नी के रैम्प वॉक करने पर शाहिद कपूर ने उन्हें चीयर किया। शाहिद ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें मीरा गॉर्जियस दिख रही हैं। स्टार वाइफ ने रैम्प पर फ्लोरल लहंगा और ब्लाउज पहना। शाहिद ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- ‘स्टनर।‘ साथ ही उन्होंने हार्ट का इमोजी पोस्ट किया।