नई दिल्ली
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2022 का दूसरा मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाना है। दोनों ही टीमों की नजरें जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज करने पर होगी। आईपीएल मेगा ऑक्शन के बाद सभी टीमों में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। बात दिल्ली की करें तो इस बार उनके खेमे में शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, आर अश्विन और कगिसो रबाडा जैसे बड़े खिलाड़ी नहीं देखने को मिलेंगे, वहीं मुंबई इंडियंस को पांड्या ब्रदर्स की कमी खलेगी। इस वजह से ऋषभ पंत और मुंबई इंडियंस को अपने-अपने पहले मुकाबले की प्लेइंग इलेवन को लेकर माथापच्ची करनी होगी।
दिल्ली बनाम मुंबई संभावित प्लेइंग इलेवन (DC vs MI Predicted XI)
दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, टिम सीफर्ट, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), मंदीप सिंह, रोवमैन पॉवेल, सरफराज खान/ललित यादव, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, चेतन सकारिया, खलील अहमद