कोरोना वार्ड की सफाई का कार्य शुरु
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। जिला अस्पताल का कोरोना वार्ड रविवार को कोरोना मुक्त हो गया है। इस वार्ड में भर्ती मरीजों की कोरोना की नेगेटिव रिपार्ट आने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई। वार्ड खाली होने के बाद वार्ड की सफाई का कार्य शुरु किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार करीब दो वर्ष पहले कोरोना का पहला मरीज जगदम्बा कॉलानी में मिला था। इसके बाद जिले में कोरोना का बड़ी तेजी से फैलाव हुआ था। कोरोना मरीजों के लिए जिला अस्पताल में एक अलग 2 दौ से अधिक बैड का वार्ड बनाया गया था। इस वार्ड में आईसीयू, वार्ड भी शामिल था। कोरोना के मरीज मिलने के बाद एक दिन भी वार्ड खाली नहीं रहा है। पिछले दो माह से कोरोना का फैलाव कम हुआ। इस कारण जिला अस्पताल में बहुत कम संख्या में कोरोना के मरीज भर्ती हुए है। कल शनिवार तक कोरोना संदिग्ध मरीज भर्ती था। इसकी भी नेगेटिव रिपोर्ट आने के बाद देर रात अस्पताल से छुट्टी मिल गई। इस कारण दो साल वाद कोरोना वार्ड खाली हुआ है। पीएमओ डॉ. बलदेवसिंह ने बताया कि अस्पताल में कोरोना एक भी मरीज भर्ती नहीं है। कोरोना वार्ड भी खाली हो जाने के बाद वार्ड की सफाई तथा मरमत का कार्य करवा जा रहा है।