Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टाटा ग्रुप के 13 शेयर जो निवेशकों को कर रहे मालामाल, कम समय में दिया 1400% तक का तगड़ा रिटर्न

नई दिल्ली

टाटा ग्रुप के शेयर रिटर्न के मामले में शानदार माना जाता रहा है। यही वजह है कि शेयर बाजार में निवेश के लिए टाटा ग्रुप के शेयरों को हमेशा से बेहतर विकल्प के तौर पर देखा गया है। यहां तक कि बाजार के दिग्गज खिलाड़ी भी टाटा ग्रुप (Tata group) के शेयरों पर दांव लगाना पसंद करते हैं। पिछले साल एक इंटरव्यू में राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) ने टाटा ग्रुप के शेयर (Tata group stocks) को भगवान का आशीर्वाद कहा था। खुद बिग बुल के पास टाटा ग्रुप के कई शेयर हैं।

अगर आप भी निवेश के लिए टाटा ग्रुप के शेयरों की तलाश कर रहे हैं तो आज हम आपके लिए टाटा ग्रुप की उन कंपनियों के शेयरों की लिस्ट लेकर आए हैं जिन्होंने अपने निवेशकों को इस साल FY22 में शानदार रिटर्न दिया है। ये शेयर अब तक 100 पर्सेंट से ज्यादा उछल चुके हैं और संभावित मल्टीबैगर शेयरों की लिस्ट में अपनी जगह बना चुके हैं।