Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सीएसके कैंप में हुई मोइन अली की एंट्री, धोनी ने ऐसे किया स्वागत

नई दिल्ली

चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार ऑलराउंडर मोइन अली अपना नियमित क्वारंटीन पूरा कर टीम के साथ जुड़ गए हैं। इंग्लैंड का यह हरफनमौला वीजा संबंधित दिक्कतों की वजह से भारत देरी से पहुंचा था जिस वजह से केकेआर के खिलाफ मोइन सीएसके की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। नियमों के मुताबिक टीम से जुड़ने से पहले हर किसी खिलाड़ी को तीन दिन का नियमित क्वारंटीन से गुजरना होता है। चेन्नई से जुड़ने के बाद मोइन ने टीम के साभी साथियों से मुलाकात की, इस दौरान वहां धोनी भी मौजूद थे।