Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

विधानसभा में उठा इंदिरा गांधी नहर में पंजाब की फैक्ट्रियों का गंदा पानी छोड़ने का मुद्दा

जयपुर

राजस्थान विधानसभा में आज पंजाब की फैक्ट्रियों का पानी इंदिरा गांधी नहर में छोड़े जाने का मामला गूंजा। जल संसाधन मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने एक सवाल के जवाब में कहा कि इंदिरा गांधी नहर में पंजाब की तरफ से गंदा और जहरीला पानी छोड़ा जाना हम सबके लिए चिंता का विषय है। जल्द ही अफसरों की टीम साथ पंजाब सरकार के साथ बैठक करेंगे। समस्या का निराकरण करवाएंगे। विधायक राजकुमार गौड़ के सवाल के जवाब में जल संसाधन मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने सदन में यह जानकारी दी। विधानसभा बजट सत्र के अंतिम दिन  इंदिरा गांधी नहर क्षेत्र में पानी की चोरी, जर्जर नहरों और पानी का सही तरीके बटवारा नहीं होने पर विपक्ष ने सदन में सरकार को घेरा।