Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

राजस्थान विधानसभा सत्र: स्पीकर CP जोशी ने BJP विधायकों को लौटाए हुए आईफोन वापस लेने के दिए निर्देश

जयपुर

राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र के अंतिम दिन विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने भाजप विधायकों को लौटाए हुए आईफोन वापस लेने के निर्देश दिए। स्पीकर जोशी ने कहा कि विधानसभा के कहने पर राज्य सरकार ने सभी विधायकों को आईफोन दिए थे। ताकि बजट और दूसरी सामग्री देख सकें। आप निवेदन माने या न मानें इसलिए मैं अध्यक्ष के नाते सभी की अनुमति से यह निर्देश देता हूं कि भाजपा विधायक लौटाए हुए आईफोन विधानसभा से वापस ले लें और इनका उपयोग करें। उल्लेधखनीय है कि सीएम गहलोत ने 23 फरवरी को बजट भाषण के दौरान सभी विधायकों को आईफोन देने की घोषणा की थी।