श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। दोसा के लालसोट में एक महिला डॉक्टर द्वारा आत्महत्या करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। सरकारी और गैर सरकारी डॉक्टरों के कई संगठनों द्वारा बुधवार को कार्य का बहिष्कार किया तथा जिला कलक्टर को ज्ञापन देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। आईएमए ने शाम को कैडल मार्च भी निकाला। अरिस्दा के डॉ. पवन सैनी और आइएमए अध्यक्ष डॉ. सुभाष राजोतिया, डॉ. दीपक चौधरी व डॉ. हरीश रहेजा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में डॉक्टर में दोपहर को जिला कलक्टर से मिले और महिला डॉ. अर्चना शर्मा को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जाए। इससे पहले आज सुबह 9 से 11 बजे तक जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने ओपीडी का बहिष्कार किया। इस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा, जबकि आपातकालीन सेवाओं को जारी रखा गया। शाम को सभी संगठनों से जुड़े डॉक्टर सुखाड़िया सर्किल पर इक्ट्ठे हुए और केडल मार्च निकाला। इस बड़ी संख्या में महिला डॉक्टर भी शामिल थी। इस मामलें को लेकर प्राइवेट डॉक्टरों ने कार्य का बहिष्कार किया।