श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। राज्य बाल संरक्षण आयोग राजस्थान की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल (राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त) ने श्रीगंगानगर दौरे के दौरान श्रीगंगानगर की बेटी अवनि अरोड़ा के जागरूकता के प्रयासों को सराहा। विनोबा बस्ती निवासी महज 8 साल की अवनि अरोड़ा कोरोना काल में पेंटिग्स के जरिए चर्चा में आई थी। हाल ही हुए लाडली महोत्सव में भी मंच पर अवनि की प्रस्तुति को जिला कलक्टर रुक्मणि रियार ने सराहा था। सर्किट हाउस में गत दिवस अवनि को संगीता बेनीवाल ने चाइल्डलाइन की तरफ पुरस्कृत किया। इस दौरान उदयपाल झाझड़िया, को-आॅर्डिनेटर त्रिलोक वर्मा आदि भी मौजूद रहे।