Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

रवि शास्त्री अगर IPL खेलते तो उनको कितने करोड़ रुपये मिलते, पूर्व क्रिकेटर ने खुद ही बताई रकम

नई दिल्ली

भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने दावा किया है कि अगर वह एक खिलाड़ी के रूप में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की नीलामी का हिस्सा होते तो उन्हें एक मिलियन डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट मिलता। विशेष रूप से सबसे छोटे प्रारूप में हमेशा मल्टी डायमेंशनल खिलाड़ियों और ऑलराउंडर खिलाड़ियों की मांग ज्यादा होती है और रवि शास्त्री निश्चित रूप से इस वजह से बड़ी धनराशि आईपीएल में प्राप्त करते। भारत के लिए खेलने वाले बेहतरीन ऑलराउंडरों में से एक रवि शास्त्री अपने खेल के दिनों में क्रिकेट की तेजतर्रार शैली के लिए काफी लोकप्रिय थे।