Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

गुर्जर आरक्षण के पुरोधा कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला का निधन, आंदोलन के बाद चली गई थी वसुंधरा सरकार

राजस्थान में गुर्जर आरक्षण के पुरोधा कर्नल किरोड़ी सिंह बैसला का 84 साल की उम्र में निधन हो गया है। वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। पिछले दिनों ही उन्होंने अपने बेटे विजय बैंसला को गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति की कमान सौंप दी थी। किरोड़ी सिंह बैंसला सेना में कर्नल थे। कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला का अंतिम संस्कार टोडाभीम के मुंडिया गांव में किया जाएगा। सीएम गहलोत और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया ने बैंसला के निधन पर गहरा दुख जताया है।