Tuesday, September 1निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

शाहिद कपूर को चीखते-चिल्लाते देख साथ के लोग भी हैरान

शाहिद कपूर की फिल्म ‘जर्सी’ जल्द आने वाली है। फिल्म की रिलीज से पहले वह अपनी फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। शाहिद कपूर कूल एक्टर के रूप में जाने जाते हैं। वह अपने सोशल मीडिया पर जो वीडियोज शेयर करते हैं उसमें उनका मजाकिया अंदाज देखने को मिलता है लेकिन अब शाहिद का एक अलग ही रूप देखने को मिला जिसमें वह एक छोटी सी बात के लिए अपने साथ के लोगों पर चीखने चिल्लाने लगे। शाहिद का वीडियो वैनिटी वैन के अंदर और उसके बाहर बनाया गया। उनके इस तरह चिल्लाने से उनके आस-पास के लोग भी डर जाते हैं।

सबसे पहले वह वैनिटी वैन के अंदर कॉफी के लिए पूछते हैं। फिर वैनिटी वैन का गेट खोलकर बाहर बैठे लोगों से कॉफी के लिए कहते है। उसके बाद वह बाहर निकलकर भी चिल्लाते दिखते हैं। दरअसल शाहिद ने यह केवल रील बनाने के लिए किया और यह काफी फनी लगता है। 

वीडियो के साथ शाहिद ने कैप्शन में लिखा- ‘क्या और कोई कॉफी चाहता है?’ शाहिद के वीडियो पर एक यूजर ने लिखा- ‘तब कॉफी विद करण शो में जाओ।‘ एक ने कहा, ‘केवल  आपके साथ कॉफी पीऊंगा।‘ एक ने कहा, ‘यह बहुत मजाकिया है।‘