Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सोना हुआ सस्ता, चांदी हुई कमजोर, केवल 30089 में खरीदें 10 ग्राम गोल्ड

शादियों के सीजन शुरू होने से पहले सोने-चांदी के भाव में गिरावट जारी है। आज यानी गुरुवार को चांदी 460 रुपये प्रति किलो सस्ती होकर  66581 रुपये प्रति किलो की दर से खुली तो 24 कैरेट सोना 14 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर  51435 रुपये पर खुला। अगर आप चाहें तो जीएसटी समेत 10 ग्राम सोना केवल 30991 रुपये में घर ला सकते हैं। इसकी शुद्धता 58.1 फीसद ही होती है।

सोना अपने ऑल टाइम हाई से अभी 4691 रुपये सस्ता

अब सोना अपने ऑल टाइम हाई 56254 रुपये से केवल 4691 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता है। जबकि, चांदी दो साल पहले के अपने उच्चतम रेट से 9419  रुपये प्रति किलो ही सस्ती है।  इंडिया बुलियंस एसोसिएशन द्वारा जारी हाजिर रेट के  मुताबिक आज यानी गुरुवार को सर्राफा बाजारों में बुधवार के बंद भाव के मुकाबले आज 24 कैरेट शुद्ध सोना केवल 14  रुपये सस्ता होकर 51435 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से खुला। इस पर 3 फीसद जीएसटी जोड़ लिया जाय तो यह करीब 52978 रुपये बैठ रहा है। वहीं, चांदी पर जीएसटी जोड़ने के बाद यह 68578 रुपये प्रति किलो मिलेगी।