Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

PM Kisan eKYC की लास्ट डेट फिर बढ़ी, अब यह है नई डेड लाइन

पीएम किसान सम्मान निधि योजना से रजिस्टर्ड 12 करोड़ 53 लाख से अधिक किसानों के लिए एक राहत भरी खबर है। अब ई-केवाईसी की अंतिम तिथि में एक बार फिर बदलाव किया गया है। पहले 31 मार्च से दो दिन पहले 22 मई 2022 की गई। इसके बाद आज यानी 31 मार्च को फिर से इसकी डेड लाइन बढ़ाकर 31 मई 2022 कर दी गई है।

पीएम किसान पोर्टल पर जारी संदेश के मुताबिक PM KISAN पंजीकृत किसानों के लिए eKYC अनिवार्य है। ओटीपी प्रमाणीकरण के माध्यम से आधार आधारित ईकेवाईसी को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है।  सभी PMKISAN लाभार्थियों के लिए eKYC की समय सीमा 31 मई 2022 तक बढ़ा दी गई है।