Thursday, May 14निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मोदी कर्नाटक आकर भ्रष्टाचार से लड़ने की बात करें तो पूरा राज्य उन पर हंसने लगेगा: राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी अगर आज भ्रष्टाचार से लड़ने की बात करें तो लोग उन पर हसेंगे। राहुल ने कहा, “पहले मोदी चुनाव के समय भ्रष्टाचार की बात करते थे। आज अगर नरेंद्र मोदी कर्नाटक में आकर भ्रष्टाचार की बात करें और कहें कि मैं भ्रष्टाचार से लड़ना चाहता हूं तो शायद पूरा कर्नाटक हंसाना शुरू कर देगा और वह यह बात हिंदुस्तान में कहीं नहीं कह सकते हैं।”

दो दिवसीय कर्नाटक दौरे पर गए राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा का जो लक्ष्य है, वह गरीबों का पैसा छीनकर 3-4 सबसे बड़े उद्योगपतियों के हवाले करने का है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास मूल रूप से फाइनेंशियल ट्रांसफर मैकेनिज्म है। इसका मतलब है कि गरीबों से पैसा लो और 2-4 उद्योगपतियों को दे दो। यही उनका सिस्टम है।

‘भाजपा चाहकर भी नहीं दे सकती रोजगार’
कांग्रेस नेता ने कहा कि देश के सामने महंगाई और बेरोजगारी का सबसे बड़ा मुद्दा है। राहुल ने कहा, “नोटबंदी, गलत GST और कृषि कानून के कारण देश को नुकसान हुआ। आज देश की हालत यह है कि भाजपा चाहकर भी देश में रोजगार नहीं दे सकती, क्योंकि छोटे और लघु उद्योगों को भाजपा ने खत्म कर दिया है।”