कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी की उस पहल का स्वागत किया है जिसमें सभी विपक्षी दलों को भाजपा के खिलाफ एकजुट होने के लिए आमंत्रित किया गया है। हालांकि इस दौरान कांग्रेस ने कहा है कि वह ‘भविष्य’ में इस तरह की पहल में कांग्रेस को बीच की भूमिका निभानी होगी। बता दें कि ये घटनाक्रम ऐसे समय में आया है जब पिछले साल टीएमसी सुप्रीमो ने यूपीए को लेकर सवाल खड़े किए थे।
तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी के निमंत्रण का स्वागत करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने संकेत दिया कि भविष्य में किसी भी प्रकार की विपक्षी एकता के लिए कांग्रेस को “केंद्रीय” भूमिका निभानी होगी।
कांग्रेस नेताओं का यह भी मानना है कि अन्य विपक्षी दलों और 137 साल पुरानी पार्टी के बीच “छोटे-मोटे” मतभेदों को भुला देना चाहिए क्योंकि गैर-भाजपा नेता, भाजपा जैसी शक्ति को हराने के लिए एकजुट होने का प्रयास कर रहे हैं।