Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

वसुंधरा समर्थक पूर्व MLA भवानी सिंह राजावत ने अधिकारी को जड़ा थप्पड़, गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने कही ये बात

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा समर्थक पूर्व विधायक भवानी सिंह राजावत को कोटा पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया है। राजावत पर वन अधिकारी रवि मीणा को थप्पड़ मारने का आरोप है। आरोप है कि पूर्व विधायक ने सड़क निर्माण को लेकर गुरुवार को वन विभाग के कार्यालय गए और हंगामा कर दिया। भवानी सिंह राजावत की गिरफ्तारी के बाद भाजपा कार्यकर्ता थाने में एकत्रित हो गए। कार्यकर्ताओं ने थाने के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। इस मामले में पुलिस ने पूर्व विधायक राजावत और उनके समर्थक महावीर सुमन को नामजद किया है इसके साथ ही 10 से अधिक लोगों के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज हुआ है।

एसपी से मिलने जा रहे हैं राजावत को पुलिसकर्मी ने रोका

प्रकरण दर्ज होने के बाद एमपी केसर सिंह शेखावत भी नयापुरा थाने पहुंचे। इसकी जानकारी जब राजावत को लगी तो वह भी सीआई के चेंबर से उठकर एसपी से मिलने के लिए जाने लगे। लेकिन बीच में ही पुलिस अधिकारियों ने उन्हें रोक लिया। राजावत बोलते रहे कि जो मुझसे मिलने आए हैं उनके खिलाफ क्यों प्रकरण दर्ज किया? लेकिन एसपी ने राजावत की नहीं सुनी। वहीं पुलिस के अन्य अधिकारियों ने राजावत को समझाया जिसके बाद उनको वापस सीआई के कक्ष में बैठा दिया गया।