Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

गौशाला में हरे चारे की सेवा

श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। लॉयन क्लब श्रीगंगानगर विश्वास के गौ सेवा प्रोजेक्ट (1 से 31 मार्च सवामणि) के 31वें दिन कुण्डलावाला गांव की गौशाला में 17 क्विंटल हरा चारा की सेवा की गई। आज की सेवा लॉयन पवन महादेव,डॉ नैनी मय्यर,डॉ भरत मय्यर के द्वारा की गयी। इस अवसर पर रीजनल चेयरमैननरेंद्र चांगिया, रीजनल सचिव सतपाल गुप्ता, अमित मय्यर, डॉ शैलेंद्र साहू,जागीरचन्द फरमा, वरिष्ठ लायन विनोद सेठी,चंद्रमोहन शर्मा,एमपी सिंह, पदम जी, परविंदर लूना, मनोज मिड्ढा, पूरनचंद शर्मा, संजय सोनी, कुलदीप मय्यर, सुरिंदर मान, रिंकू बजाज, प्रवीण कौशल, लक्ष्मीनारायन सोनी, अमनप्रदीप सिंह काहलों निन्नी आदि उपस्थित थे। क्लब अध्यक्ष अमित मय्यर, डॉ. शैलेंद्र साहू ने सभी क्लब से आये हुए लायन सदस्यों का धन्यवाद दिया।