Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

नवरात्रि वाले सप्ताह में सोना हुआ सस्ता, चांदी के दाम में बड़ी गिरावट

भारतीय सर्राफा बाजार में इस कारोबारी सप्ताह (28 मार्च से 1 अप्रैल के बीच) में सोने-चांदी के रेट (Gold silver price) में भारी उतार-चढ़ाव रहा। हालांकि, सप्ताहभर में सोना-चांदी सस्ता हुआ है। नवरात्र वाले इस सप्ताह में सोने के रेट में 53 रुपये प्रति 10 ग्राम की मामूली गिरावट देखी गई। वहीं, चांदी 703 रुपये तक सस्ती हुई है।

इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association-IBJA) के मुताबिक, शुक्रवार (1 अप्रैल) को सोने की कीमत (Sone ka bhav) सोमवार (28 मार्च) के 51, 691 रुपये मुकाबले 53 रुपये गिरकर 51, 638 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई। वहीं, चांदी की कीमत (Chandi ka Bhav) सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी 28 मार्च को 67,592 रुपये प्रति किलो थी, जो घटकर अंतिम कारोबारी दिन 1 अप्रैल को 66, 889रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।