अभिनेता व क्रिटिक कमाल आर खान (Kamaal R khan) अक्सर अपने बयानों को लेकर खबरों में रहते हैं। केआरके (KRK) के ट्वीट्स खूब वायरल होते हैं और अक्सर उनके लिए ट्रोल भी होते हैं। केआरके का विवादों से पुराना नाता है और कुछ सेलेब्स उनकी इसको लेकर क्लास भी लगा चुके हैं, लेकिन एक बार फिर केआरके ने विवादित ट्वीट किया है। कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के जन्मदिन के मौके पर केआरके ने उन्हें बर्थडे विश किया लेकिन भद्दे शब्दों का इस्तेमाल किया। यही नहीं अपने एक दूसरे ट्वीट में केआरके ने अटैक (Attack) एक्टर जॉन अब्राहम (John Abraham) का भी जिक्र किया।
केआरके का ट्वीट
केआरके ने कपिल शर्मा के बर्थडे पर ट्वीट किया, हालांकि उनका ट्वीट सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आ रहा है। केआरके ने कपिल के लिए भद्दे शब्दों का इस्तेमाल किया है। केआरके ने ट्वीट में लिखा, ‘सबसे वल्गर, बेशर्म, पियक्कड़, घटिया और वाहियात इंसान कपिल शर्मा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। कॉमेडी करते रहो।’