बॉलीवुड में रिश्ते बनते और बिगड़ते देर नहीं लगती। अनन्या पांडे और ईशान खट्टर लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। उन्हें पार्टियों से लेकर वेकेशन पर साथ देखा जाता था। अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर दोनों बहुत खुले विचारों वाले थे। हाल ही में शाहिद कपूर के जन्मदिन के मौके पर भी ईशान और अनन्या साथ पहुंचे। अनन्या की कई तस्वीरें गवाह थीं कि वह पूरे परिवार के काफी करीब हैं। अब खबर है अनन्या पांडे और ईशान खट्टर ने अपना यह रिश्ता खत्म कर लिया है।
अनन्या पांडे और ईशान खट्टर बीते 3 साल से रिलेशनशिप में थे। अंग्रेजी वेबसाइट पिंकविला से करीबी सूत्र ने कहा, ‘खाली पीली के सेट से उनकी बॉन्डिंग गहरी हुई और उन्होंने अपने नई यात्रा की शुरुआत की। हालांकि, तीन साल तक साथ रहने के बाद उन्होंने अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया है। दोनों ने आपसी राय से यह फैसला किया और चीजें पॉजिटिव नोट के साथ खत्म हुईं। आगे उनके रिश्ते अच्छे बने रहेंगे।‘