Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सोने के दाम में आज आई जोरदार गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती

अगर आप इस नवरात्र (Navratri 2022) सोने-चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए राहत भरी खबर है। आज सोमवार 4 अप्रैल को सोना-चांदी (Gold silver price) सस्ता हुआ है। आज सर्राफा बाजारों में शुक्रवार के बंद भाव के मुकाबले 24 कैरेट शुद्ध सोना (Gold price today) 325 रुपये सस्ता होकर 51,313 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से खुला, जबकि चांदी के रेट (silver price today) में 152 रुपये की गिरावट आई है।

चेक करें 18 से 24 कैरेट का भाव
इंडिया बुलियंस एसोसिएशन द्वारा सोमवार को जारी हाजिर रेट के मुताबिक 24 कैरेट शुद्ध सोना आज 51108 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से खुला। वहीं, चांदी 66737 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रही है। बता दें 24 कैरेट सोना 99.99 फीसद शुद्ध होता है और इसमें कोई दूसरी धातु नहीं पाई जाती है। इसका रंग चमकदार पीला होता है। 24 कैरेट का सोना 22 या 18 कैरेट सोने से बहुत अधिक महंगा होता है।