Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

धारदार छुरा लेकर घूम रहा था, पुलिस ने पकड़ा

हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। धारदार छुरा लेकर घूम रहे एक युवक को पल्लू पुलिस ने गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार हैड कांस्टेबल बंशीलाल के नेतृत्व में गश्त कर रही पुलिस टीम को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि आवारा किस्म व नशेड़ी प्रवृत्ति का एक युवक हाथ में बड़ा छुरा लेकर पल्लू में राजस्थान कॉलेज के पास रावतसर रोड पर घूम रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम राजस्थान कॉलेज के पास रावतसर रोड पर पहुंची तो एक जना हाथ में धारधार छुरा लेकर घूम रहा था जो पुलिस पार्टी को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर युवक को काबू किया। उससे लोहे का छुरा जब्त कर लिया। मौके से राजेन्द्र (31) पुत्र रघवीर बावरी निवासी वार्ड 2, बावरियों का मोहल्ला रायसर पीएस नापासर जिला बिकानेर को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच हैड कांस्टेबल इन्द्राजसिंह कर रहे हैं। पुलिस टीम में कांस्टेबल बेगाराम व रणधीर सिंह शामिल थे।