Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का इन्द्रा चौक पर धरना-प्रदर्शन

  • महंगाई मुक्त भारत अभियान, जयपुर में 7 को होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार चलाए जा रहे महंगाई मुक्त भारत अभियान के तहत सोमवार को टाउन में इन्द्रा चौक पर कांग्रेस की ओर से धरना-प्रदर्शन का कार्यक्रम रखा गया। धरने पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर एवं देहात कार्यकर्ता बैठे और बढ़ती महंगाई को लेकर केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। धरनास्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि दिनोंदिन बढ़ती महंगाई को आम जनता में भाजपा के खिलाफ काफी गुस्सा है। कांग्रेस पार्टी आम जनता के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुए पांच राज्यों के चुनावों के समय केन्द्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं की। लेकिन जैसे ही चुनाव हुए और नतीजे आए उसके बाद से रोजाना पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। यह जनता के साथ सरासर धोखा है। भाजपा धोखेबाज पार्टी है। भाजपा की ओर से कभी धर्म तो कभी मंदिर के नाम पर जनता को गुमराह कर वोट ले लिए जाते हैं। लेकिन अपनी सरकार बनते ही जनता पर महंगाई की मार शुरू कर दी जाती है। हालात यह हो गए हैं कि आज गरीब का चूल्हा नहीं जल पा रहा। चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है। पूरे विश्व में हिन्दुस्तान में पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की कीमतें अधिक हैं। ऐसे में कांग्रेस पार्टी आम जनता के साथ है और केन्द्र सरकार से मांग करती है कि पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की कीमतों में कमी की जाए। जब तक सरकार इन बढेÞ हुए दामों को वापस नहीं लेती। तब तक कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर आकर विरोध करते रहेंगे। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने बताया कि बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस की ओर से तीन चरणों में महंगाई मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत दो से चार अप्रैल तक जिला स्तर पर धरने दिए गए। सात अप्रैल को राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। धरना-प्रदर्शन के कार्यक्रम में जिला प्रमुख कविता मेघवाल, पीसीसी सदस्य भूपेन्द्र चौधरी, पंचायत समिति के पूर्व प्रधान दयाराम जाखड़, अमरसिंह, सफी मोहम्मद, कुलदीप, बद्री सिराव, सरपंच रोहित स्वामी, राकेश सोलंकी, महावीर मूंड, वीरेन्द्र सार्इं, जगदीप सिंह, विकास रांगेरा, मनोज बड़सीवाल, कृष्ण नेहरा, मनोज विनोजा, रमजान खान, अब्दुल हाफिज, मनीष गोदारा, संतराम, देवकरण, बृजलाल पूनिया, कालूराम, साबर अली, हुस्नाक मोहम्मद, राजेन्द्र बैद, जयदेव भिड़ासरा, नवनीत संधू, मुकेश भार्गव, बलविन्द्र सिंह, हरीराम सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे।