Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कमाल खान का अटपटा ट्वीट- विराट कोहली की तरह ड्रामा करता है ऋषभ पंत

एक्टर कमाल राशिद खान अपने अजीबोगरीब ट्वीट्स के लिए हमेशा से चर्चा में रहे हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 को लेकर केआरके ने कहा कि दिल्ली कैपिटल्स ऐसी टीम है, जो यह आईपीएल खिताब नहीं जीत सकती है। इसके अलावा केआरके ने ऋषभ पंत को विराट कोहली जैसा खिलाड़ी बताते हुए कहा कि दोनों ड्रामा ज्यादा करते हैं और क्रिकेट में ड्रामा नहीं चलता है, जिसके लिए केआरके को खूब ट्रोल भी किया जा रहा है।

मौजूदा आईपीएल सीजन में दिल्ली कैपिटल्स ने अभी तक दो मैच खेले हैं, जिसमें से एक जीता है और एक गंवाया है। पिछले तीन सीजन से दिल्ली कैपिटल्स की टीम प्लेऑफ में पहुंच रही है और एक बार फाइनल तक भी पहुंची है, लेकिन अभी तक खिताब अपने नाम नहीं कर पाई है। इस साल आईपीएल में दो नई टीमें जुड़ी हैं, लखनऊ सुपर जायन्ट्स और गुजरात टाइटन्स। इन दोनों के अलावा दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स ही ऐसी तीन टीमें हैं, जो अभी तक एक भी आईपीएल खिताब नहीं जीत पाई हैं।