Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्मृति में जल मंदिर का किया लोकार्पण

सीमा सन्देश न्यूज
श्रीगंगानगर।
जलमंदिर सेवा समिति (रजि.) द्वारा भगतसिंह चौक स्थित अग्निशमन केन्द्र के बाहर जल मंदिर का निर्माण करवाकर लोकार्पण किया गया। समिति के माननीय कोषाध्यक्ष हरीश उपनेजा, उनके पुत्रों विवेक उपनेजा व सन्नी उपनेजा ने स्व. श्रीमती वर्षा उपनेजा की याद में जलमंदिर का निर्माण करवाया है। नगर परिषद सभापति करुणा, अशोक चांडक, पूर्व सभापति अजय चांडक ने लोकार्पण किया। इस अवसर पर प्रेम चुघ, फायर आॅफिसर गौतमलाल, महेश पेड़ीवाल, विनोद सेठी, समीर फुटेला, आशीष वधवा, ओमप्रकाश उपनेजा, मोहनलाल उपनेजा, संदीप उपनेजा आदि उपस्थित रहे। समिति अध्यक्ष राज सेतिया द्वारा राहगीरों को स्वच्छ व शीतल जल नि:शुल्क उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से समिति की स्थापना दो वर्ष पूर्व की थी, उसी कड़ी में यह दूसरा जलमंदिर है। समिति के सचिव चन्द्र मोहन शर्मा, उपाध्यक्ष प्रहलाद राय टाक, डॉ.विष्णु पुरोहित व निदेशक ए.पी.सिंह, राजेश नागपाल, एम.पी.सिंह, रमेश चड्ढा व प्रशान्त छोडा ने बताया कि सार्वजनिक स्थल व कार्यालय जहां आमजन को जल की सर्वाधिक आवश्यकता हो, उसके लिए आवेदन किया जा सकता है। यथासंभव जलमंदिर की स्थापना करने का भरसक प्रयास करेंगे।