Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

तनीषा मुखर्जी को बॉबी देओल ने किया KISS, एक्ट्रेस बोली- ‘तुमने ब्रश नहीं किया..’

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स फेसबुक से लेकर ट्विटर और इंस्टाग्राम से लेकर कू तक पर कब क्या वायरल हो जाए इस बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है। सोशल मीडिया पर सेलेब्स की ही तरह आम लोग भी खूब एक्टिव रहते हैं। आम सोशल मीडिया यूजर्स न सिर्फ अपनी लाइफ के बारे में पोस्ट करते हैं बल्कि फनी वीडियोज और बॉलीवुड को लेकर भी खूब एक्टिव रहते हैं। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस तनीषा मुखर्जी (Tanishaa Mukerji) और बॉबी देओल (Bobby Deol) का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बॉबी देओल, तनीषा को किस करते हैं तो एक्ट्रेस कहती है- ‘तुमने ब्रश नहीं किया..।’