Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जेल में प्रहरी ने पहुंचाया मोबाइल

बीकानेर

बीकानेर की सेंट्रल जेल में मोबाइल पहुंचाने वाले RAC के जवान से पुलिस पूछताछ कर रही है। अब तक की जांच में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। इस जवान को आज ही अदालत में पेश किया जाएगा, जहां से उसी जेल में भेजा जाएगा, जहां कल तक वो खुद पहरेदारी कर रहा था। चौंकाने वाली बात है कि सामान्य मोबाइल को अंदर तक पहुंचाने के लिए एक मोबाइल की बीस हजार रुपए में डील की गई।

दरअसल, बीछवाल स्थित बीकानेर की सेंट्रल जेल में RAC के एक जवान ने पांच मोबाइल और चार्जर से भरा एक पार्सल अंदर की तरफ फैंका था। ये पार्सल बाद में बंदियों को उठाना था और अपने स्तर पर छिपाना था। बंदियों के लिए पार्सल को फैंकते वक्त जेलर प्रहरी ने इसे देख लिया। तुरंत आला अधिकारियों को शिकायत की गई कि मोबाइल अंदर फैंके गए हैं। पुलिस ने प्रहरी की शिकायत पर RAC के जवान महेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। बाद में जेल में तलाशी ली गई तो विचाराधीन बंदी पवन व रामदयाल से ये मोबाइल बरामद हो गए। इनके साथ चार्जर भी बरामद किए गए हैं।